Road Accident: बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसे में इंजीनियर के शरीर के दो टुकड़े हुए

Published On

तेज रफ्तार के चलते हुआ यह दर्दनाक हादसा | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार की सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चलाने वाले युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। युवक एक निजी कंपनी में कम्प्यूटर हार्डवेयर का इंजीनियर था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। Gurugram News

कानपुर आईआईटी से पास आउट 27 वर्षीय युवक अपनी बाइक पर सवार होकर सुबह 6 बजे कहीं जा रहा था। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार बाइक से गिरते ही युवक को गंभीर चोटें आई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर के शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और जांच शुरू की। पुलिस हादसा स्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की सही जानकारी पता चल सके। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– कैराना में शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज

About The Author

Related Posts