किसान ने खेत में फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Published On

जेब से मिला सुसाइड नोट

  • महिला सहित चार लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गांव में एक किसान ने अपने खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान नफे सिंह पुत्र चमन लाल निवासी गांव धनिया के रूप में हुई है। किसान नफे सिंह के खेत में फांसी लगाए जाने की सूचना गांव के सरपंच जय सिंह ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद मृतक किसान के बेटे जय किशन ने अपने पिता नफे सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक किसान नफे सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें किसान नफे सिंह ने अपनी मौत के लिए गांव की ही एक महिला सहित चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गांव के ही मुकेश, सुमित्रा, जय सिंह और धर्मराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आत्महत्या किए जाने की मुख्य वजह जमीनी विवाद बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर पुलिस ने मृतक किसान के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की असली सच्चाई क्या है, इस बात का खुलासा जांच होने के बाद ही हो पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts