Blood Donation Camp: रक्तदान शिविर में युवक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया कैंप
रक्तदान शिविर में युवक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया कैंप
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: थाना चैराहे पर बिना अनुमति लगाए गए रक्तदान शिविर में उस समय हंगामा हो गया, जब रक्तदान कर रहा एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिविर लगाने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिविर को बंद करा दिया। हालत बिगडने पर युवक को हास्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर उसके हाल जानने के लिए जानसठ सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह, कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह पहंुचे तथा उसे एम्बुलेंस के माध्यम से जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया।
बताया गया कि थाना चैराहे पर एक वैन खड़ी थी, जिसमें क्षेत्र के लोगो से रक्तदान कराया जा रहा था। पूछताछ करने पर आयोजकों ने बताया कि शिविर सर्वाेदय चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मुजफ्फरनगर की ओर से लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीएचसी जानसठ के प्रभारी डा. अर्जुन सिंह को दी। इसी दौरान खतौली रोड निवासी साहिल उर्फ पुत्र राशिद रक्तदान कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब पूछताछ की तो कथित तौर पर करीब एक लीटर रक्त निकाले जाने की बात सामने आई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शिविर लगाने वाले लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद सीएचसी डा. प्रभारी अर्जुन सिंह को सूचना दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर शिविर की जांच की। अधिकारियों के अनुसार निर्धारित मात्रा से अधिक रक्त लिए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बेहोश हुए राजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी थी। डा. अर्जुन सिंह ने बताया किया जंाच के बाद रक्तदान करने वाले युवक का एक पोंड से ज्यादा खून लिया गया है इसकी पुष्टि होने पर आयोजको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।