मौजूदा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी: केडिया

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नवीन केडिया ने सरकार की जड़ों में फैले भ्रष्टाचार की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। केडिया ने कहा कि वास्तव में मौजूदा सरकार न केवल भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है बल्कि आम नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि आज नगरपरिषद प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों गलियों को तोड़ कर छोड़ दिया है जिससे बरसात का पानी घरों में घुस रहा है, लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं लेकिन सरकार या प्रशासन ने बाहर निकलकर शहर की हालत देखने का प्रयास ही नहीं किया।

उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल से कहा कि वे अपने दादा चौधरी देवीलाल के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए पद त्यागकर जनता के बीच आएं और जनसेवक की भूमिका निभाएं। केडिया ने कहा कि पिछले सप्ताह सरकार समर्थक एक विधायक ने भी अफसरशाही पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे जिससे यह साबित होता है कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है और आमजन इससे खासा परेशान हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts