जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया सहयोग

Published On

सच कहूँ/सुभाष, ऐलनाबाद। समाज सेवी संस्था शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने मंगलवार को एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में घरेलू जरूरत का सामान देकर सहयोग किया। महिला विंग की अध्यक्ष रिशु अरोड़ा ने कहा कि संस्था महिला विंग सदस्यों को पता चला कि एक जरूरतमंद परिवार को अपनी बेटी की शादी के लिए सहायता की आवश्यकता है। जिसके पश्चात संस्था के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर जरूरत मुताबिक सामान देकर लड़की की शादी में सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना, असहाय को सहारा देना व सामाजिक कार्यों पर बल देना है। इस मौके पर जीवनकौर नामधारी, सलोचना वर्मा, दीपिका मेहता, बलजिंदर कौर, सुमन कटारिया, मंजू छिंपा,शिल्पा निरंजन जिंदल, पूनम निनानिया, सरोज सोनी, चंद्रकला कटारिया , सुमन बरोड, सुनीता सिंगला, मुस्कान गाबा, तन्वी सिंगला आदि उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts