हरियाणा और पंजाब में बारह दिसंबर को बारिश की संभावना

Published On

प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है (rain)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं कहीं घने कोहरे की संभावना है। (rain) अगले तीन दिन मौसम खुश्क रहने और चौथे दिन से बारिश के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में ग्यारह दिसंबर से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। फिलहाल तीन दिन मौसम साफ रहेगा। क्षेत्र में अंबाला , दिल्ली , श्रीनगर ,करनाल ,लुधियाना और अंबाला में कोहरा रहा।

  • फिलहाल मौसम साफ रहने से रातें सर्द तथा दिन गर्म हैं।
  • आदमपुर का पारा चार डिग्री तथा अमृतसर पांच डिग्री रहा।

चंडीगढ़ का पारा आठ डिग्री, अंबाला सात डिग्री, हिसार ,रोहतक ,नारनौल और सिरसा का पारा क्रमश: सात डिग्री रहा। करनाल का पारा छह डिग्री , लुधियाना सात डिग्री , पटियाला छह डिग्री , गुरदासपुर पांच डिग्री , दिल्ली आठ डिग्री , श्रीनगर शून्य से कम चार डिग्री तथा जम्मू आठ डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10 दिसंबर से फिर मौसम खराब होने के आसार हैं

  • जिससे प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है ।
  • लाहुल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम नौ डिग्री दर्ज किया गया।
  • शिमला का पारा पांच डिग्री, सुंदरनगर एक डिग्री , भुंतर एक डिग्री , कल्पा शून्य डिग्री,
  • धर्मशाला सात डिग्री , ऊना पांच डिग्री , नाहन 12डिग्री , सोलन दो डिग्री , मनाली शून्य से कम एक डिग्री
  • कांगड़ा पांच डिग्री , मंडी दस डिग्री रिकार्ड किया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts