छछरौली के डेरा सच्चा सौदा के ये सेवादार बने जरूरतमंद परिवार का सहारा
Published On
Welfare Work: छछरौली (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन पे्ररणा पर चलते हुए ब्लॉक छछरौली के प्रेमी नरूला इन्सां ने आर्थिक रूप से कमजोर एक जरूरतमंद परिवार को राशन किट भेंट कर उसकी मदद की। ब्लॉक के सेवादार नरेन्द्र इन्सां ने बताया कि गांव दादूपुर की बहन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ बुर्जुग भी है, जिसको नरूला इन्सां की तरफ से एक माह का राशन भेंट किया गया। उन्होने कहा कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए साध संगत जरूरतमंदों की मदद करते हुए मानवता भलाई के 175 कार्य करती है। Chhachhrauli News