Theft News: होटल का ताला तोड़कर सामान चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने बलियाली में एक होटल का ताला तोडकर सामान चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव रामुपुरा बलियाली निवासी पवन ने बवानीखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने बलियाली रोड पर एक होटल किया हुआ है। 22 मार्च को वह होटल बंद करके घर चला गया था तथा 23 मार्च को सुबह पड़ोसियों के माध्यम से उसे सूचना मिली कि उसके होटल का शटर उखड़ा हुआ है और ताले टूटे हुए हैं।

मौके पर पहुंचकर देखने पर पाया कि अज्ञात चोरों ने होटल का शटर उखाडकर ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान हांसी के निवासी सुनील करनाल निवासी संजय तथा गांव मंढ़ाणा निवासी रोहतास के रूप में हुई। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी की वारदात वाले दिन प्रयोग किया गया एक पिकअप डाला, दो बैटरी एक इनवर्टर व 2 हजार रुपए बरामद किए गए।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर 2025 को मुंढाल कला में खेतों से पानी की मोटर व लोहे का सामान चोरी किया था। 12 नवंबर 2025 को तालु के खेतों से सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर बैट्री चोरी की थी, आरोपियों के द्वारा हांसी के गांव भाटोल से 28 लोहे की सेटरिंग की प्लेट व 8 गाटर लोहे के चोरी करने की वारदातों को भी कबूल किया है रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद तीनों आरोपियों को फिरर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Sheetla Mata Mandir Stampede Case: शीतला मंदिर भगदड़ मामले के 40 आरोपी नामजद, 8 की गई थी जान

About The Author

Related Posts