मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Published On

मनरेगा के तहत गाँव दराबपुर में की जा रही थी जोहड़ की खुदाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पटौदी (Pataudi) क्षेत्र में मनरेगा के तहत पंचायत द्वारा तालाब की खुदाई का काम करते समय मिट्टी की दीवार ढह गई। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई व चार महिलाएं घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। (Gurugram News)

जानकारी के मुताबिक पटौदी थाना के अंतर्गत दराबपुर गाँव में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी की दीवार ढह गई। इससे पहले कि काम करने वाली महिलाएं कुछ समझ पातीं, वे मिट्टी के नीचे ढह गई। वहां कुल 8 महिलाएं काम कर रही थी, जिनमें से 7 मिट्टी के नीचे दब गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई व चार अन्य महिलाएं घायल हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर अवस्था में उन्हें गुरुग्राम (Gurugram) रेफर कर दिया गया। प्रियंका, बिल्लो व कोला की मौत हो गई। बीरा देवी, बिमला देवी, किरण देवी व एक अन्य महिला घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद और हिसार के लोगों के लिए खुशखबरी

About The Author

Related Posts