Tiranga Yatra: जाखल में निकाली भाजपा ने विशाल तिरंगा यात्रा

Published On

पूर्व मंत्री बबली हुए शामिल, बोले- शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुला सकते

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार भाजपा ने जाखल में तिरंगा यात्रा निकाली। जो मॉडल टाउन पार्क से शुरू हुई और यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई।सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली मुख्य अतिथि शामिल हुए। जबकि भाजपा जिला महामंत्री विकास लालौदा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुला सकते- बबली | Jakhal News

पूर्व मंत्री बबली ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि है। साथ ही युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का माध्यम भी है। विकास ललोदा ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमारी धरोहर है। इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

जाखल मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री अवतार काला, मंजीत शंकरपुरा, सुरेन्द्र मित्तल समेत, हरमेश शर्मा , मनोनीत पार्षद तरसेम कुमार सिंगला, संजीव सिंगला, सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Donald Trump Threaten Putin: ट्रम्प ने पुतिन को दी चेतावनी, युद्ध समाप्त नहीं किया तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

About The Author

Related Posts