जिला में कोरोना संक्रमण के दो मामले आए सामने

Published On

 जिला में रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में बुधवार को कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए है। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार को जिला में कोरोना दो मामले पाए गए है, जिनमें एक केस कालांवाली से व एक केस ओढां से शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 241830 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 8090 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 7962 लोग अब तक जिला में स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1140 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

उन्होंने बताया कि जिला में 12 एक्टिव केस है। जिला में अब तक कोरोना से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से ठीक होने की रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि जिला में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को सरसा के नागरकि अस्पताल में 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा जिला के 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 से 59 साल तक के व्यक्तियों को कोविड की पहली खुराक दी जाएगी। वहीं सरसा के नागरिक अस्पताल सहित दस स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड की दूसरी खुराक दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts