Thar Car Accident: थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Published On

आरोपी कार चालक कार छोड़कर हुआ था फरार, पुलिस ने गिरफ्तार किया

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Mahindra Thar Accident: यहां एक थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बुरी तरह से घायल हो गए। वे पैदल घर जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया शुक्रवार की रात की इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। Gurgaon Thar Accident

जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसका भाई सुभाष गांव खोड़ में रहता था। वह गांव लोकरा-खोड़ रोड पर गांव खोड़ के पास प्लॉट में रहता है। शुक्रवार 27 मार्च 2026 की देर रात को उसका भाई उसके नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर उनके पास आया था। जब वह उनसे मिलकर प्लॉट से गांव खोड़ की तरफ अपने मकान में जा रहा था, इसी दौरान पीछे से एक थार गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी लेकर आया। पीछे से सुभाष, आठ वर्षीय जायद खान और छह वर्षीय ईशांत को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कई फुट दूर जाकर गिरे। Gurgaon Thar Accident

गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देखकर काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। हादसे के बाद थार गाड़ी चालक मौके पर ही गाड़ी छोडकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। Gurgaon Thar Accident

यह भी पढ़ें:– Kairana Police: कैराना पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की स्मैक, दो तस्कर दबोचे

About The Author

Related Posts