शिक्षा और रोजगार
ख्वासपुर घटना के मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये मदद
Published On
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूग्राम के ख्वासपुर गांव की एक फैक्टरी परिसर में इमारत ढहने की घटना में मारे गये लोगों के आश्रितों के लिये दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना में गम्भीर रूपये से घायलों के लिये भी एक-एक लाख रूपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के आश्रितों के प्रति समवेदना व्यक्त की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।