खड़े ट्रक में लगी टक्कर से दो ट्रक चालकों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

झज्जर के गांव डीघल के बाईपास पर हुआ हादसा

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। गांव डीघल के बाईपास पर खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक की चपेट में आए दो ट्रक चालकों की गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय पुत्र सूरज निवासी जगदीशपुर (बिहार) व रणबीर पुत्र फेरू निवासी चिरा मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में राहगिरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल की जांच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। उधर पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर इस बारे में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts