Road Accident: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Published On

रादौर (लाजपतराय/सच कहूँ)। Radaur News: देर रात रादौरी रोड पर एक कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक खिलौनों की दुकान करता था और रात्रि में घर लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मुताबिक रादौर की प्रेमी बाबा कालोनी निवासी मनप्रीत बीती रात कार से रादौरी की ओर से अपने घर आ रहा था। Yamunanagar News

रास्ते में अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में उतर गई। इसके बार कार एक दुकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार मनप्रीत की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले मनप्रीत के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार अभी तक इस दु:ख से उभरा भी नहीं था कि देर रात घर के चिराग मनप्रीत की भी सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें:– गांव चौहिलांवाली में हुई चोरी के प्रकरण में तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

About The Author

Related Posts