गन प्वाइंट पर वाहन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पाँच गिरफ्तार

Published On

लूट की कंबाईन मशीन सहित गाड़ी व अवैध हथियार बरामद

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। वाहन चालकों को गन प्वाइंट पर वाहन छीनने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए (Gang Busted) पांच आरोपियों से लूटी गई एक कंबाईन मशीन, एक स्विफ्ट गाड़ी, एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों में से दो आरोपी लूटी हुई कंबाईन का रंग बदलकर उससे गेहूं कटाई का कार्य कर रहे थे।

भिवानी के उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दिनोद से एक गाड़ी में भिवानी की तरफ आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा है, जिनके पास अवैध हथियार भी बरामद किए गए। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2021 में पिस्टल प्वाइंट पर उन्होंने भिवानी के धिराणा मोड से एक स्विफ्ट गाड़ी छीनी थी तथा इसी वर्ष 2021 में तिगड़ाना मोड के पास गन प्वाइंट पर ही एक कंबाईन मशीन छीनी थी। इसके अलावा भी उन्होंने जुई कला क्षेत्र से कपास से भरा ट्रक भी छीना (Gang Busted) था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts