भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या

Published On

14 केस हैं दर्ज, नशे के लिए की वारदातें

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने वाहन चोरी केमामले को सुलझाते हुए एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल चोरी बल्कि हत्या जैसे संगीन अपराध से भी पर्दा उठा दिया है। पकड़े गए आरोपी ने फतेहाबाद में हुई एक महिला की हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की बात कबूल कर पुलिस प्रशासन को बड़ी कामयाबी दिलाई है। कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने आरोपी महेंद्र निवासी आजाद नगर, फतेहाबाद को गांव सिंघानी से गिरफ्तार किया। Bhiwani News

आरोपी के पास से बवानीखेड़ा निवासी सौरभ के घर के गैराज से चोरी हुई टाटा एस गोल्ड गाड़ी बरामद की गई है। जब पुलिस ने महेंद्र से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने एक के बाद एक कई वारदातों की परतें खोल दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि 22 जनवरी 2026 को उसने फतेहाबाद में एक महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में मामला तो दर्ज था, लेकिन कातिल का सुराग नहीं मिल पा रहा था। आरोपी ने 27 जनवरी की रात सिरसा के गांव डींग से दो भैंसें चोरी करने की बात भी मानी। जुलाई 2025 में बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महेंद्र नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही इन वारदातों को अंजाम देता था। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद, भटू कलां, बवानीखेड़ा और राजस्थान के अलवर में हत्या, स्नैचिंग, शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) और चोरी के कुल 14 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– 100 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

About The Author

Related Posts