Hafed: हैफेड के गोदाम में गेहूं में पानी छिड़कने (पानी डालने) का वीडियो वायरल, डीएम ने कमेटी बना दिए जांच के आदेश

Published On

कैथल (सच कहूं न्यूज)। Hafed Godown: कैथल में हैफेड के गोदाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें गेहूं पर पानी डालने का आरोप लगाया गया है। दरअसल हैफेड के गोदाम में स्टोर की गई गेहूं पर पानी छिड़कने का एक वीडियो सामने आया है। हैफेड के कर्मचारियों के सामने जैसे ही यह वीडियो आया तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत डीएम को की। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसके चलते प्रशासन और आमजन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। हालांकि अभी तक वीडियो जारी करने वाले का नाम पता नहीं लग पाया है, लेकिन मामला विभाग के उच्च अधिकारियों व डीसी के संज्ञान में भी लाया गया है। Kaithal News

जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखे गए गेहूं पर पानी डालने का आरोप एक इंस्पेक्टर पर लगा है। इस गेहूं को राजस्थान में आपूर्ति के लिए भेजा जाना था। Kaithal News

जिस गोदाम में पानी छिड़का गया है, उसका चार्ज जिस इंस्पेक्टर को दिया गया है वह पहले भी इस प्रकार के मामले में सस्पेंड किए गए थे, लेकिन तत्कालीन डीएम ने उन्हें दोबारा चार गोदाम का चार्ज दे दिया। अब फिर से उनके गोदाम में ऐसा मामला सामने आया है।

कैथल हैफेड डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं और इस काम के लिए छह सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। कमेटी की ओर से जो रिपोर्ट तैयार की जाएगी उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान में यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, बनाए जाएंगे नए रेलवे स्टेशन, देखें रूट

About The Author

Related Posts