विधान सभा मनाएगी ‘पराक्रम दिवस’

Published On

एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी की प्रतिमा का अनावरण आज

  • मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सच कहूँ/अनिल कक्कड़, चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा नेताजी सुभाष चंद्र बोस(Parakram Diwas) के जन्मदिन 23 जनवरी को ह्यपराक्रम दिवसह्ण के तौर पर मनाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर हाल ही बनाए गए पार्क में होगा। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेताजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे।

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस(Parakram Diwas) का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने भारत से विदेशी ताकतों को उखाड़ने के लिए न सिर्फ राजनीतिक लड़ाई लड़ी अपितु सैन्य मोर्चे पर भी काम किया। नेताजी के कूटनीतिक प्रयासों का ही परिणाम था कि तत्कालीन अनेक वैश्विक शक्तियां भारत की आजादी के लिए सहयोग करने लगी। मात्र 8 माह की तैयारी में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा न सिर्फ उत्तीर्ण की बल्कि उसमें चतुर्थ स्थान प्राप्त कर भारतीय प्रतिभा का लोहा भी मनवाया।

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य: गुप्ता

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है। हरियाणा विधान सभा में इसी भावना के साथ गत वर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस कड़ी में एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा लगाई गई है। उन्होंने कहा ये प्रतिमा वर्तमान पीढ़ियों को हमारे महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts