प्रदेश में 15 से बदलेगा मौसम का मिजाज

Published On

हिसार (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में 15 अप्रैल से मौसम फिर से करवट लेगा। वहीं 16 अप्रैल को 11 जिलों में अंधड के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अंधड़ और बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलो में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जीन्द और हिसार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जीटी बेल्ट के जिलों में मौसम में बदलाव का ज्यादा असर दिखने की संभावना है। राज्य में 17 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts