जानवरों की तरह ढ़हाया था महिला पर जुल्म,अब गए जेल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पति को शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर की थी पिटाई

भूना (सच कहूँ न्यूज)। पति को शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर ससुरालियों द्वारा महिला की जानवरों की तरह पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला के पति, सास व ससुर के विरूद्ध धारा 323, 506, 341 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। घटना फतेहाबाद के भूना अंतर्गत गांव चौबारा की है।

पुलिस को दी शिकायत में सुनीता देवी पत्नी भूप सिंह ने बताया कि उसका पति भूप सिंह व ससुर खुशी राम शराब के नशे के आदि हैं और दोनों काम काज नहीं करते। जिसके चलते पूरे घर के पालन-पौषण की जिम्मेवारी उसके कंधों पर आ गई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पौषण कर रही थी।

किंतू वीरवार सुबह उसके पति ने शराब के लिए पैसे मांगे तो सुनीता ने देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति भूप सिंह, ससुर खुशी राम व सास जीवनी ने सुनीता को बेरहमी से लाठियों से पीटा। महिला को ससुरालजन तक तक पीटते रहे, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। महिला को पड़ौसियों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भूना में दाखिल करवाया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ब्यान दर्ज किए।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के मुताबिक सुनीता देवी की शिकायत पर सास, ससुर व पति के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है और तीनों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को अदालत मेंं पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल में भेज दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts