यमुनानगर: 700 सफाई कर्मचारियों ने दो घंटे में शहर से निकाला करीब 35 टन कूड़ा

Published On

नगर निगम ने सफाई अभियान चलाकर 22 वार्डों को किया चकाचक

  • गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित कर हर वार्ड के पार्षद की देखरेख में की गई सफाई

  • दोनों उप निगमायुक्त समेत निगम 16 अधिकारियों ने संभाली कमान

सच कहूँ/लाजपतराय, यमुनानगर। नगर निगम ने शनिवार को सभी 22 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान निगम के लगभग 700 सफाई कर्मचारियों ने वार्डों में चिन्हित किए स्थानों की गहनता से सफाई की। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर गठित कर्मचारियों की 22 टीमों ने सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा व सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई की। इस दौरान उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा समेत निगम की शाखाओं के अधिकारियों व पार्षदों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम ने शहर से करीब 35 टन कूड़ा एकत्रित कर कचरा प्रबंधन निस्तारण प्लांट में पहुंचाया।

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर हर शनिवार को नगर निगम के हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत शनिवार को हर वार्ड में स्थान चिन्हित कर सफाई की गई। सफाई कार्य के दौरान संबंधित वार्ड का पार्षद भी मौजूद रहे। वार्ड नंबर एक से 11 तक सीएसआई हरजीत सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। वहीं, 12 से 22 तक सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा व सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सफाई की। सफाई अभियान के दौरान उप निगमायुक्त अशोक कुमार, उप निगमायुक्त विनोद नेहरा, एक्सईन रवि ओबरॉय व अन्य अधिकारियों ने मॉनिटरिंग की और सफाई के बाद कूड़ा का उठान करवाया।

sanitation-worker sachkahoon

इन स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान

वार्ड नंबर एक में गुलाब नगर, वार्ड नंबर 2 में अशोक विहार, वार्ड नंबर 3 में शांति कॉलोनी, वार्ड नंबर 4 में विजय कॉलोनी, वार्ड नंबर 5 में भगीरथ कॉलोनी, वार्ड नंबर 6 में दुर्गा गार्डन, वार्ड नंबर 7 में सेक्टर 17 राधा कृष्ण मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 8 में प्रोफेसर कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 में रामपुरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 10 में दशमेश कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 में गधौली गांव, वार्ड नंबर 12 में बाड़ी माजरा, वार्ड नंबर 13 में ममीदी, वार्ड नंबर 14 में बिशनदास कॉलोनी, वार्ड नंबर 15 में गांधी मार्केट, वार्ड नंबर 16 में गांधी नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 17 में नवाब कॉलोनी, वार्ड नंबर 18 में कमल नगर, वार्ड नंबर 19 में खेड़ी रांगड़ान, वार्ड नंबर 20 में प्रहलादपुरी कॉलोनी, वार्ड नंबर 21 में राजीव गार्डन व वार्ड नंबर 22 में गोविंदपुरी।

हर शनिवार को चलाया जाएगा सफाई अभियान

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम एरिया की सफाई व्यवस्था को बेहतर व दुरस्त बनाने के लिए नगर निगम गंभीर है। हर वार्डों में सेनेटरी इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में रोजाना सफाई की जा रही है। सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अब हर शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हम शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में गंभीर है। शहरवासी भी शहर को सुंदर व साफ बनाने में सहयोग करें। कचरा खुले में व नालों में नहीं फेंके। डस्टबिन में ही कचरा डाले।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts