खरखौदा ब्लॉक में प्रथम यश को किया सम्मानित

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kalpana Chawla Vidyapeeth: खांडा मार्ग पर स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ में प्रातः कालीन सभा में खरखौदा ब्लॉक मे प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थी यश कुमार (96.4%) व मेरिट प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित प्राचार्य उषा वत्स ने बताया कि कक्षा दसवीं में ब्लॉक मे प्रथम आने वाले विद्यार्थी यश कुमार व मेरिट प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अध्यापिका शीतल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना का उच्चारण किया गया, उसके बाद सुविचार बोला गया। कक्षा दसवीं मे 131 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए तथा 131 में से 40 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। Kharkhoda News

प्राचार्या उषा वत्स ने सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता तथा अध्यापकगण को बधाई देते हुए बताया कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। दूसरे विद्यार्थियों को भी इन सभी छात्रों से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करें तथा वह भी अपने आप अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। जो विद्यार्थी लगातार विद्यालय आता है और अपने अध्यापकों द्वारा करवाए गए कार्य को सुचारू रूप से प्रतिदिन व समय सारणी के हिसाब से करता है और सोशल मीडिया से दूर रहता है, वह हमेशा सफल होता है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– ज्योति अभियान के बारे में संदीप गुप्ता ने किया जागरूक

About The Author

Related Posts