वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव फरवाई कलां में शाम को मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन (Vehicle Collision) ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता कृष्णपाल ने बताया कि उसका बेटा रिंकू मजदूरी कर मेरे भांजे प्रेम सिंह के साथ घर आ रहा था। गांव के बस स्टेंड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसके बेटे रिंकू को टक्कर दे मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी।

आसपास के लोगों की मदद से वाहन (Vehicle Collision) का प्रबंध कर उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक मौके से भाग गया। सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौैंप दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts