युवक ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

Published On

गोताखोर तलाश में जुटे | Sirsa News

डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। उपमंडल के गांव मौजगढ़ के समीप से गुजरने वाली भाखड़ा नहर (Bhakra Canal) में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को नहर में छलांग लगाते किसानों ने देख लिया। किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों युवक की तलाश में जुटे हुए है। Sirsa News

जानकारी के अनुसार गांव मटदादू निवासी जयवीर (22) ने नहर की पटरी पर चप्पल और मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खेत में बैठे लोगों ने युवक को नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और गांव के ही कुछ लोग नहर में गिरे युवक की तलाश में जुट गए, जिससे पता चला कि युवक पास के गांव मटदादू का रहने वाला है।

युवक के परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने नहर किनारे पटरी पर पड़ी चप्पल व मोबाइल को देखकर पहचान की। दोनों गांवों के लोग अपने स्तर पर नहर में उतरकर युवक की तलाश में जुटे हुए है लेकिन पानी का बहाव तेज होने चलते तलाश कर पाना कठिन है। वहीं गोताखोर भी युवक की तलाश में जुटे हुए है। बताया गया कि तीन साल पहले युवक के पिता व बहन ने भी भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– एबीवीपी ने छात्रों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

About The Author

Related Posts