अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम का हुआ भव्य स्वागत, हुआ राज तिलक

Published On

सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
अबोहर। श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में गत रात्रि भगवान राम का राजतिलक कर राम राज्य की स्थापना और रामलीला का समापन धूमधाम से किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाज सेवी आनंद कांसल, चौधरी धनपत सिहाग, रमेश भोला तथा मोहन लाल सिंगला थे। जिन्होंने भगवान राम का राजतिलक किया। कार्यक्रम के दौरान जब भगवान राम लंका से रावण का वध करके अयोध्या लौटे तो सारा नगर खुशी से झूम उठा। इस दौरान अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने पटाखों और रंगीन आतिशबाजी से भगवान राम का स्वागत किया और पूरी अवधपुरी में फूलों की वर्षा की गई। भगवान राम जब माता सीता, भाई लक्ष्मण, पवनपुत्र हनुमान आदि के साथ जब अयोध्या में आए तो इस कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात भगवान राम इस पृथ्वीलोक पर पधार रहे हैं। चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस आए भगवान राम जब पूरे पंडाल से होकर गुजरे तो श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ उन्हें नमन किया और हर वर्ष ही ऐसी रामलीला आयोजित होने के लिए प्रार्थना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नाइजीरिया में बाढ़ से 18 हजार से अधिक घर हुए तबाह, 24 लोगों की मौत

About The Author

Related Posts