Railway Underbridge: रेलवे अंडरब्रिज का किया उद्घाटन, यातायात शुरू, लोगों को मिली राहत

Published On

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम क्षेत्रवासियों को दिया बड़ा तोहफा

  • करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे अंडरब्रिज
  • लोगों को फाटक बंद रहने से घंटों इंतजार की समस्या से मिली राहत

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केन्द्र और पंजाब सरकार की साझेदारी से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। बस स्टैंड सुनाम के नजदीक स्थित इस अंडरब्रिज पर वीरवार से यातायात शुरू कर दिया गया। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से इइंदिरा बस्ती और शहर के मुख्य हिस्से के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है, जो लम्बे समय से लोगों की प्रमुख मांग थी। अंडरब्रिज बनने से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब लोगों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Sunam News

पहले लोगों को लंबे समय तक रुकना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने में उनके मीडिया सलाहकार जतिन्द्र जैन और यादवेन्द्र का अहम योगदान रहा, जिसके लिए उन्होंने दोनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि यह रेलवे अंडरब्रिज केवल एक यातायात परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का माध्यम भी है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को नई दिशा मिलेगी। अंडरब्रिज की ऊंचाई इस तरह निर्धारित की गई है कि बसों और ट्रकों जैसे बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकें। साथ ही निर्माण के दौरान गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लंबे समय तक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Haryana IAS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले

About The Author

Related Posts