खंभे से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बेटियां गंभीर घायल 

मलेरकोटला के पास दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मलेरकोटला (सच कहूँ/गुरतेज जोशी)। Malerkotla News: मलेरकोटला के पास दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन बेटियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव गढ़ीमलारा निवासी उत्तम पुत्र कालिचरण और उनकी पत्नी वर्षा उत्तम के रूप में हुई है। घायल बेटियों में भव्या (10), मानवी (6) और जाहनवी (4) शामिल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल मलेरकोटला में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह परिवार दिल्ली से जम्मू जा रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पास के गाँव माणकमाजरा के खेतों में रहने वाले किसान कुलवंत सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और तीन बच्चियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मलेरकोटला पहुंचाया, जबकि उनके माता-पिता हादसे स्थल पर ही मृत पाए गए। यह परिवार मध्य प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में किसी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जम्मू लौट रहा था।

About The Author

Related Posts