Punjab News: सीएम भगवंत मान ने शहीद जवानों के घर जाकर एक-एक करोड़ का चेक सौंपा

Published On

सच कहूँ/सुखजीत मान
बठिंडा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादी हमले दौरान (CM Bhagwant Mann) शहीद हुए जिला बठिंडा के रामां मंडी नजदीक गांव बाघा के सैनिक सेवक सिंह के घर पहुंचकर सीएम भगवंत मान ने परिवार के साथ दु:ख सांझा किया। इस मौके उनके साथ हलका विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर भी मौजूद रहे। परिवार के साथ दु:ख सांझा करते सीएम मान ने वित्तीय सहायता के तौर पर 1 करोड़ रूपये का चैक परिवार को सौंपा। उन्होंने परिवार को हौंसला देते कहा कि दु:ख व मुश्किल की घड़ी में हम आपके साथ हैं। शहीद जवानों के परिवारों की संभाल व हर संभव मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है। उल्लेखनीय है कि शहीद सेवक सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts