आप की भंग विदेशी इकाइयों का केवल पंजाब के लिए काम करने का एलान

Published On

जालंधर (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी (AAP) की भंग की गयी विदेशी इकाइयों ने भारत में आप की केवल पंजाब इकाई की मजबूती के लिए कार्य करने का एलान किया है।

अमेरिका के आउटरीच संयोजक सतबीर सिंह बराड़ ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि कुछ दिन पहले आप (ओवरसीज) ने एक प्रेस नोट जारी किया था कि वे विदेशी संरचनाओं की अपनी सभी इकाइयों को भंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 26 मार्च, 2018 को श्री पृथ्वी रेड्डी को एक संयुक्त ई-मेल भेजकर सूचित किया गया था कि अमेरिका ओवरसीज चैप्टर के पदाधिकारी और अधिकांश पंजाबी वालंंटियर पंजाब आप के नेतृत्व के तहत काम करेंगे और सीधे पंजाब आप इकाई के साथ काम करेंगे न कि आप ओवरसीज के साथ।

चैप्टर ने फैसला किया है कि आप के दानकतार्ओं तथा समर्थकों की इच्छा अनुसार वह पंजाब आप की मजबूती के लिए सीधे पंजाब नेतृत्व के तहत काम करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts