Honesty: डेरा श्रद्धालु ने ट्रैक्टर की नई बैटरी असली मालिक को सही-सलामत वापिस लौटाई

डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर किया नेक कार्य

Sarvesh Kumar Picture
Published On

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Honesty: डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते हुए एक श्रद्धालु ने ट्रैक्टर की नई बैटरी लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की। जानकारी के अनुसार एमएसजी आउटलेट लहरागागा के मालिक गुरदास कुमार इन्सां पुत्र भीम सैन इन्सां पत्रकार सच कहूँ को निरंकारी भवन रोड पर सोनालिका ट्रैक्टर की नई बैटरी मिली। यह बैटरी राम सिंह पुत्र लीला सिंह निवासी सेखूवास की थी, जोकि सुंदर खानी ठेकेदार लहरागागा की टाइल फैक्ट्री में काम करता है।

उसने बताया कि ट्रैक्टर को सड़क पर ले जाते समय अचानक झटका लगने से बैटरी गिर गई, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। गुरदास कुमार इन्सां ने बैटरी की सही निशानियों की पुष्टि कर ट्रैक्टर चालक को बैटरी वापस कर दी। राम सिंह ने बैटरी लौटाने पर डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और श्रद्धालु की ईमानदारी की सराहना की।

Lehragaga News

About The Author

Related Posts