बरनाला के डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिवार से मिलाया

Published On

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा की एक मिसाल

  • मंदबुद्धि व्यक्ति के पास थी नकदी, पहचान कर परिजनों को सौंपा

बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Barnala News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरु किए गए 168 मानवता भलाई के कार्यों को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी श्रृंखला में ब्लॉक बरनाला के डेरा अनुयायियों ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया। Barnala News

बरनाला के जोन नंबर 1 के प्रेमी सेवक बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति लावारिस हालत में श्री गुरु तेग बहादुर नगर क्षेत्र में घूमता हुआ मिला था। उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसके पास काफी मात्रा में नकदी भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान जब उससे नाम पूछा गया, तो उसने अपना नाम रूप सिंह निवासी ग्रीन कॉलोनी, बरनाला बताया। हालांकि वह यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि पैसा कहां से आया, परन्तु इतना जरूर कहा कि उसकी अपनी दुकान है। Barnala News

डेरा श्रद्धालुओं ने काफी प्रयास कर इस व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की। वह ग्रीन कॉलोनी के सामने ही कहीं रहता था। जब श्रद्धालुओं ने उसके परिजनों से संपर्क साधा, तो उसके बेटे निर्मल सिंह ने बताया कि वह अपने पिता रूप सिंह की काफी समय से तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। रूप सिंह को सकुशल उनके परिवार को सौंपे जाने के बाद उनके परिजनों ने डेरा श्रद्धालुओं एवं पूज्य गुरु जी का हृदय से आभार जताया। इस मौके पर निर्मल सिंह के साथ नाथा सिंह, भोला सिंह, गगन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Fast Track Portal: फास्ट ट्रैक पोर्टल से पंजाब में आएगी औद्योगिक क्रांति: सीएम

About The Author

Related Posts