हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हर्ष ने लहराया परचम, कैराना ब्लॉक में टॉपर बने

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज में दसवीं कक्षा का छात्र है हर्ष

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तर-प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र हर्ष ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.17 फीसदी अंक प्राप्त करके जनपद शामली में दसवां तथा कैराना ब्लाॅक में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, छात्र रोनक(93.00%)द्वितीय, पलक(88.50%) तृतीय, साची व भूमि शर्मा(87.00%) चतुर्थ, डेविड(85.33%)पंचम, पूर्वी(83.50%)षष्ठम, ईशा(81.67%) सप्तम, अरमान(81.50%) अष्टम, हरीश(80.50%) नवम तथा गंगाधर(79.83%) ने दसवां स्थान हासिल किया। छात्र हर्ष व रोनक ने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। Kairana News

इण्टरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के छात्र लक्की गुप्ता(87.70%) प्रथम, रिया सैनी(85.20%) द्वितीय, लविश चौहान(83.60%) तृतीय, वंश(83.00%) चतुर्थ तथा दीपांशु(82.80%) ने पंचम स्थान प्राप्त करके अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील त्यागी व प्रबंधक कमल कुमार मित्तल तथा अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आचार्य दीपक तोमर, अंकित, रामनाथ, सुनील, अमित, शियानंद, सुमित, पूजा आदि उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पशुपालन विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी, गर्मी में पशुओं का रखें ख्याल

About The Author

Related Posts