लुधियाना को कल मिलेंगे 24 और आम आदमी क्लीनिक

Published On

सीएम मान लाईव स्ट्रीमिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। औद्योगिक शहर लुधियाना को चौथे राऊंउ में 24 और आम आदमी क्लीनिकों का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे लुधियाना में आम आदमी क्लीनिकों (Aam Aadmi Clinics) की संख्या बढ़कर 75 हो जाएगी, क्योंकि यहां पहले ही 51 क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नये आम आदमी क्लीनिकोंं का सीएम भगवंत मान लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये 14 अगस्त को उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद इनको लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। Ludhiana News

सीएम मान ने उद्घाटन किए जाते समय हलका विधायक अपने-अपने क्षेत्र के मौहल्ला क्लीनिकों में मौजूद रहेंगे। जहां एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लाईव होकर लोगों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में खोले जा रहे मौहल्ला क्लीनिकों में 100 से अधिक टैस्टों की सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा इन क्लीनिकों में हर तरह का इलाज भी मुफ्त किया जा रहा है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– नूंह में फिर ब्रजमंडल यात्रा की तैयारी या दोबारा हिंसा की बारी?

About The Author

Related Posts