रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला, घायल

Published On

दोनों अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। फाजिल्का रोड बुर्जमुहार चौक पर कल देर सांय कुछ नकाबपोश लोगों ने बाईक पर गांव जा रहे दो युवकों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया (Abohar News) जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं सिटी वन की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– रोहतक पीजीआई में होगा लीवर ट्रांसप्लांट

उपचाराधीन अजय पुत्र ओम प्रकाश निवासी निहालखेड़ा व उसके साथी मदन लाल ने बताया कि वे हल्वाई का काम करते हैं ओर गत सांय हलवाई का सामान लेकर शहर से वापिस अपने बाईक पर गांव जा रहे थे कि जब वे बुर्जमुहार चौक के निकट पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना का पता चलते ही सिटी वन प्रभारी परमजीत ने तुरंत एक पुलिस टीम मौके पर भेजी जिन्होंने जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घायलों के बयान अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts