मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ ने कहा मैं किसी की हिरासत में नहीं हूं

Published On

चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकेस के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।’ यह दावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात के अहमदाबाद में किया था। लेकिन उनके इस दावे को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खारिज कर दिया है। गोल्डी बराड़ ने एक पत्रकार को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि वो किसी की भी हिरासत में नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसके हाथ में 24 घंटे पिस्तौल रहती है, मैं खुद को गोली मार लूंगा लेकिन कभी पुलिस के हाथ नहीं आऊंगा। उसने कहा कि वो अमेरिका में नहीं है और वो इस समय कहां है ये नहीं बता सकता है।

क्या है मामला:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में पुष्टि की थी कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले का कथित मास्टरमाइंड बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसे निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा। मान ने संवाददाताओं से कहा था कि गोल्डी बराड़ बहुत जल्द पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा। लेकिन गोल्डी बराड़ ने यूट्यूब पर एक पत्रकार को दिए कथित साक्षात्कार में इन दावों का खंडन किया। साक्षात्कार की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts