डेढ़ साल की ‘महक प्रीत’ बनी शरीरदानी

Published On

संगरूर/धर्मगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरूर के धर्मगढ़ क्षेत्र के एक गांव हीरों खुर्द की नन्हीं सी डेढ़ वर्षीय बच्ची भी शरीरदानियों (Body Donor) में अपना नाम शामिल करवाकर मिसाल कायम कर गई।

जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय महकप्रीत बेटी बलकार इन्सां निवासी हीरो खुर्द अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर मालिक के चरणों में सचखंड जा बिराजी तो परिवार ने डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए बच्ची का मृत शरीर आदेश मेडिकल कालेज एंड अस्पताल भुच्चो मंडी को दान कर दिया।

इस मौके उपस्थित साध-संगत ने मृतक देह को रवाना किया। एंबूलैंस को पूर्व सरपंच बल्लम सिंह व केवल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts