पंजाब के मुख्यमंत्री अपने किसानों की चिंता करें: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Published On

ढींडसा परिवार के साथ किया दुख साझा

संगरूर (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी कि उन्हें अन्य मुद्दों से ज्यादा पंजाब के किसानों की स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। संगरूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जा रहा है और फसल खराब होने का 15,500 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों के खातों में जमा किया गया है। साथ ही, सब्जी उत्पादक किसानों को बाजार में उचित मूल्य न मिलने पर घाटे की भरपाई करने का आश्वासन भी दिया गया है। Sangrur News

सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में एक कलाकार की सरकार है, जो जनता के मुद्दों से अनजान है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हार के बाद ये नेता पंजाब में मुंह छिपाते फिर रहे हैं और जल्द ही पंजाब की जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इससे पहले, सैनी ने वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर उनके पुत्र परमिंदर सिंह ढींडसा के साथ दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ढींडसा एक प्रेरणादायक नेता थे, जिनके निधन से पंजाब को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद खन्ना सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– सीएम ने मृतक बच्चों के माता-पिता का दुख सुना, दोषी की गिरफ्तारी के आदेश

About The Author

Related Posts