जालंधर में पीएनबी बैंक लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में ग्रामीण पुलिस ने मोहल्ला बैंक एनक्लेव, खुरला किंगरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने मंगलवार को बताया कि सोमवार अपराह्न करीब 2:35 बजे, मोहल्ला बैंक एनक्लेव स्थित पीएनबी बैंक में दो नकाबपोश व्यक्तियों ने घुसकर लगभग सात लाख रुपये लूट लिये थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा केस दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, तीन कारतूस और लूटी गयी राशि का कुछ हिस्सा बरामद किया गया है। इसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Rekha Gupta: दिल्ली की ये सारी अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, जानें कौन-कौन सी कॉलोनियां होगी शामिल

About The Author

Related Posts