Mission Viksit Bathinda: मिशन विकसित बठिंडा के तहत मेयर पदमजीत सिंह ने सामुदायिक केंद्र का नींव पत्थर रखा

Published On

बठिंडा के वार्ड नंबर 18 में बनेगा सामुदायिक केंद्र, 46 लाख रु आएगी लागत

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Mission Viksit Bathinda: मिशन विकसित बठिंडा के तहत शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने वार्ड नंबर 18 में स्थित ऊधम सिंह नगर की गली नंबर 19 में बनने वाले सामुदायिक केंद्र का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान पार्षद बिक्रम क्रांति, उनकी पत्नी यशोदा तथा क्षेत्र के निवासियों ने मेयर पदमजीत सिंह मेहता और वरिष्ठ उपमेयर शाम लाल जैन का स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम के उपमंडल अधिकारी योगेश गर्ग और कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार भी उपस्थित रहे। Bathinda News

इस अवसर पर मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि वार्ड नंबर 18 के ऊधम सिंह नगर में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह सामुदायिक भवन लगभग 46 लाख रुपये की लागत से करीब 283 गज क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को विवाह समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। Bathinda News

मेयर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में बठिंडा के विकास को और अधिक गति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Rojgar Mela: पंजाब के इस जिले में 10 मार्च को रोजगार मेला लगेगा

About The Author

Related Posts