पशु टकराने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीत नगर (Ajit Nagar) निवासी एक मजदूर की बीती रात उस समय पशु में टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह आयु करीब 22 साल जो कि मेहनत मजदूरी करता था, कल रात मजदूरी कर वापिस घर जा रहा था कि अजीत नगर पहुंचते ही अचानक एक पशु से उसकी टक्कर हो गई, यह टक्कर इतनी भयानक थी कि पशु का सींग उसकी गर्दन के रास्ते सिर के पार हो गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। Abohar News

घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए उसे घायल पड़ा देख इसकी सूचना 108 ऐम्बूलेंस चालको को दी जिस पर ऐम्बूलेंस चालक पहुचें लेकिन उसे मृत पड़ा देख उठाया नहीं। वहीं सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिट्टू नरुला और सोनू ग्रोवर व मोनू ग्रोवर मौके पर पहुचें और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें:– अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

About The Author

Related Posts