खाली प्लाट में पडे कूड़े के ढेर में लगी आग से जला सोफा गोदाम

Published On

लुधियाना(सच कहूँ/रघबीर सिंह)। हैबोवाल क्षेत्र में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े में अचानक लगी आग ने एक सोफा फैक्ट्री केगोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने से आसपास केलोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची और आग बुझाने केकाम में जुट गई। अचानक लगी इस आग ने भीषण रूप धारते हुए गोदाम की पूरी दोमंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हासिल जानकारी केमुताबिक घटना आज दोपहर करीब एक बजे रणजोध पार्क की गली नंबर 4 ब्लॉक 34 में स्थित खन्ना सोफा रिपेयर केगोदाम के सामने खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई।

इस आग ने बाहर सड़क पर सोफा गोदाम के पडे सोफे केफ्रेमों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने गोदाम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग का पता चलते ही गोदाम केमालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही हंबडा रोड स्थित फायर स्टेशन से एक तथा फायर ब्रिगेड हेड क्वार्टर से 2 गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उससे साथ वाली इमारतों में रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे फायर ब्रिगेड को काम करने में दिक्कत हो रही थी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया तब जाकर आग बुझाने केकाम को अंजाम दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts