पंजाब भाजपा की कोर कमेटी, वित्तीय कमेटी बनी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को नयी कोर कमेटी और वित्तीय कमेटी की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के यहां जारी बयान के अनुसार कमेटियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मशविरा करके बनाया गया है। वरिष्ठ नेताओं को दोनों कमेटियों में शामिल किया गया है। कोर कमेटी में विशेष आमंत्रितों में सौदान सिंह, इकबाल सिंह लालपुरा, तरुण चुघ, नरेंद्र रैना, विजय रूपानी और प्रदेश के सभी पांच महासचिव शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts