पंजाब में कॉलेज की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, राहुल गांधी को धमकी

Published On

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी कॉलेज की दीवार पर मंगलवार को देश विरोधी नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। गौरतलब हैं कि सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया था कि सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस मामले को लेकर सुबह पुलिस और खुफिया एजेंसी द्वारा सर्च की गई तो कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे नजर आए। साथ ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी संबंधित भी लिखा था। इस दौरान यह भी लिखा गया कि पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं। वहीं पंजाब पुलिस ने तुरंत दीवार पर लिखे नारों को साफ करवाकर अगली कार्रवाई शुरू की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts