सिद्धू मूसेवाला के पिता का चुनाव लड़ने से इनकार

Published On

मानसा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो मेरे बेटे की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई।

मेरा चुनाव लड़ने का कोई मन नहीं है। सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है, उन पर भरोसा न करें। चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लाइव होकर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 8 जून को मूसेवाला का भोग है। उस दिन लोग मूसा गांव पहुंचें। वह दिल की बात वहीं करेंगे।

कांग्रेस मूसेवाला के पिता को संगरूर से चुनाव लड़वाना चाहती थी। कांग्रेस ने सभी दलों से उन्हें सपोर्ट करने की भी अपील की थी। सिद्धू मूसेवाला का रविवार शाम मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts