पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

Published On

भारी मात्रा में शराब बरामद की

फरीदकोट (लक्ष्मण)। थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में शराब समेत काबू करने का दावा किया है। थाना इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह के साथ पुलिस पार्टी हेड कांस्टेबल सुखमंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, कृष्ण सिंह, कांस्टेबल हरजिंदर सिंह गश्त कर रहे थे तो उन्हें गुप्तचर से सूचना मिलने के बाद कोटकपूरा रोड सेम नाला पर नाकेबंदी की। इस दौरान कोटकपूरा की ओर से एक सफेद रंग की मारूती एस्टीम कार (डीएस-6सीडी -0267) आती दिखाई दी। कार का अगला शीशा टूटा हुआ था।

इस पर शक के आधार पर रोक कार चालक से पूछताछ व जांच की तो कार से 20 पेटी शराब बरामद हुई। इस पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान जसविंदर सिंह उर्फ तंगडी वासी गिल पत्ती बड़ी पंजगराई पीएससी बाजाखाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts