2 नशा तस्कर कोर्ट में पेश

Published On

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। फाजिल्का कोर्ट (Fazilka Court) में आज स्टेट ऑपरेशन सेल ने 2 नशा तस्करों को पेश किया। दोनों आरोपियों से बीते दिनों 12 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। जिन पर स्टेट ऑपरेशन सेल फाजिल्का थाने में केस दर्ज किया गया था। बता दें कि 11 अक्टूबर को काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा फिरोजपुर से 12 किलोग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गुरबिंद्र सिंह उर्फ बिंद्र और कुलवंत सिंह उर्फ कंता निवासी गांव मल्लियां थाना झबाल जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया गया था। Fazilka News

जिसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आए कई तथ्य काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का 2 दिन का रिमांड लिया गया था। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं, जो जांच का पार्ट हैं। फिलहाल उन्हें बताया नहीं जा सकता है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दोबारा पुलिस रिमांड मांगी गई है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– 106 क्लर्क होंगे भर्ती, पंजाब कैबिनेट ने दी मंजूरी

About The Author

Related Posts