पंजाब में कोरोना से दस मरीजों की मौत

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से दस मरीजों की मौत हो गयी तथा 224 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज दस लोगों की मौत होने के साथ अब तक मरने वालों की संख्या 5707 हो गयी है तथा छह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक कुल 47 लाख संदिग्धों के नमूने लिये जा चुके हैं तथा एक लाख 68 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब रोजाना पंद्रह हजार से अधिक टैस्ट हो रहे हैं तथा आज दिन भर में 8816 नमूने एकत्र किये गये। राज्य में अब तक एक लाख 76 हजार से अधिक पाजिटिव मामले हो गये हैं तथा सक्रिय मरीज 2357 हो गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts