Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गौशाला और कई घरों के शेड उड़, क्षेत्र में कई जगह तबाही

  • मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: अचानक मौसम ने अपना रंग बदलते हुए आंधी और बारिश के साथ क्षेत्र में तबाही मचा दी। इस दौरान लेहलकलां से भुटाल खुर्द रोड पर स्थित श्री राधे कृष्णा राइस मिल दहिला भुटाल की लगभग 90 से 100 फुट लंबी शेलर की दीवार ढह गई। इस हादसे से मिल मालिकों को लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। शेलर के हिस्सेदार अशोक बांसल ने बताया कि अचानक आई तेज हवाओं और बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे काफी माल का नुकसान हुआ, हालांकि जनहानि से बचाव हो गया। इसी तरह लहरागागा के वार्ड नंबर 11 में भी एक मकान को तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ। स्थानीय गौशाला का शेड भी ढह गया। शहर के अन्य घरों में भी नुकसान की खबरें हैं, हालांकि जनहानि नहीं हुई। मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि वे अपने शेलर का काम दोबारा शुरू कर सकें। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का आरोप, जांच को पहुंचे सीओ

About The Author

Related Posts