पंजाब में टिकट न मिलने से कांग्रेस में मची खलबली, कुछ विधायकों के विस क्षेत्र बदलने पर मंथन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने पंजाब में पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 4 विधायकों की टिकट काट दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने 12 विधायकों की टिकट रोक दी है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान इन विधायकों को दूसरे विस क्षेत्र में टिकट देने पर मंथन कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये 12 विधायक में टिकट न मिलने से नाराज है। उधर पंजाब में कांग्रेस ने कुल 79 विधायकों में से 61 को पार्टी का टिकट देकर स्पष्ट रूप से अपने गुट को एक साथ रखने और अन्य दलों द्वारा अवैध शिकार को रोकने की कोशिश की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में मंत्री रहे बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह को कांग्रेस ने टिकट कर दिया है। आईये जानते हैं कौन है ये 12 विधायक जो कांग्रेस से नाराज बताये जा रहे हैं।

इन विधायकों में मचा हड़कंप

निर्मल सिंह, रमिंदर आंवला, कुलदीप वैद, दविंदर घुबाया, जोगिंदरपाल भोआ, तरसेम डीसी, सुखपाल भुल्लर, सुरजीत धीमान, अमरीक सिंह ढिल्लो, अंगद सिंह, रमनजीत सिक्की, सत्कार कौर इन विधायको को अभी तक टिकट नहीं मिला है, आलाकमान इन विधायकों के विस क्षेत्र बदलने पर मंथन कर रहा है, परंतु इन विधायकों में हड़कंप मचा हुआ है।

14 फरवरी को होंगे पंजाब में चुनाव

गौरतलब हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 14 फरवरी को होने हैं और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। कांग्रेस के सामने आम आदमी पार्टी बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है, क्योंकि उसे हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में अच्छे परिणाम मिले। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी भी कांग्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार है।

सिद्धू मुसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे

कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए विवादित पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा गुरदासपुर की कादियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और प्रचार समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके भतीजे संदीप जाखड़ इसके बजाय अबोहर विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts